Toxic Movie Trailer: साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म "टॉक्सिक" की घोषणा के बाद से ही यह चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में जारी किए गए टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल देखने को मिला और अब फैंस ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
8 मार्च को होगा भव्य ट्रेलर लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक, "टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स" का ट्रेलर 8 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। इसे खास अंदाज में बेंगलुरु में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान लॉन्च करने की तैयारी है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी निमंत्रण में साफ किया गया है कि यह एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट होगा, जहां फिल्म को खास प्रस्तुति के साथ दर्शकों के सामने लाया जाएगा।
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज
फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। "टॉक्सिक" को एक अलग अंदाज और गंभीर टोन वाली फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है। इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। साथ ही नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम किरदारों में दिखाई देंगी।
फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है और टीम प्रमोशन में पूरी तरह जुटी हुई है।