Jamshedpur: जमशेदपुर के तमोलिया क्षेत्र में शिव शिष्य परिवार की ओर से भव्य शिव परिचर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
परिचर्चा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। भगवान शिव के जीवन दर्शन, उनके आदर्शों और मानव जीवन में उनके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान शिव त्याग, तपस्या, करुणा और समरसता के प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकता है।
महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और शिव स्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठे। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
तमोलिया क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया
आयोजकों ने बताया कि इस तरह की परिचर्चा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और श्रद्धा का माहौल बना रहा, जिससे तमोलिया क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।