Jharkhand Railway Update: आद्रा मंडल में ट्रैक, ओवरहेड वायर और सिग्नल प्रणाली के रखरखाव को लेकर 2 मार्च से 8 मार्च 2026 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा. यह कार्य साउथ ईस्टर्न रेलवे के इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग द्वारा किया जाएगा. इस दौरान कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.
रद्द रहने वाली ट्रेनें
• 68045/68046 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू 6 और 7 मार्च को रद्द रहेगी.
• 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू 2, 3 और 5 से 8 मार्च तक रद्द रहेगी.
• 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू 3, 6 और 8 मार्च को नहीं चलेगी.
• 68079/68080 भोजुडीह–चंद्रपुरा–भोजुडीह मेमू 2 और 7 मार्च को रद्द रहेगी.
आंशिक रूप से चलने वाली ट्रेन
68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू पैसेंजर 2 मार्च तथा 4 से 7 मार्च तक आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त और प्रारंभ होगी. इस अवधि में आद्रा–आसनसोल खंड में यह ट्रेन नहीं चलेगी.
बदले मार्ग से चलेगी ट्रेन
18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस 3 मार्च को निर्धारित चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी मार्ग के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से संचालित की जाएगी.
देरी से रवाना होंगी ट्रेनें
• 63591 बोकारो–आसनसोल मेमू पैसेंजर 2, 3 और 5 से 7 मार्च तक बोकारो से एक घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.
• 18020 धनबाद–झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस 2, 3, 5, 6 और 8 मार्च को धनबाद से एक घंटे देरी से खुलेगी.
नियंत्रित की जाएगी ट्रेन
12802 न्यू दिल्ली –पूरी एक्सप्रेस 2, 3 और 5 से 8 मार्च तक समय पर चलने की स्थिति में राजाबेरा–बोकारो सेक्शन में 30 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी.
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि असुविधा से बचा जा सके.