Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Jamshedpur News: साकची के शिव श्याम मंदिर में मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता ने किया दर्शन


जनता के विश्वास को निभाने का संकल्प
पूजा-अर्चना के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि मानगो के हर नागरिक के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पारदर्शिता, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और जनसेवा को प्राथमिकता देकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जाएगी।

मंदिर कमिटी ने किया सम्मान
मौके पर मंदिर कमिटी के सदस्यों ने मेयर और पूर्व मंत्री का फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश साह ने किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सुधा गुप्ता के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

सामाजिक सहयोग का संदेश
कार्यक्रम में मंदिर कमिटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल खेमका समेत ओम प्रकाश रिंगसिया, कमल चौधरी, गौरव जवानपुरिया, महावीर अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल और अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह आयोजन सकारात्मक ऊर्जा और सामुदायिक सहयोग की भावना के साथ संपन्न हुआ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !