Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Jamshedpur News: जमशेदपुर में खामेनई की कथित हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, शांति की अपील

Jamshedpur News: जमशेदपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अली खामेनई की कथित हत्या की खबरों के विरोध में रविवार शाम जमशेदपुर में कैंडल मार्च निकाला गया. यह मार्च मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया.


शाम करीब 7:30 बजे मानगो और शास्त्री नगर क्षेत्र से अलग-अलग समूहों ने कैंडल मार्च की शुरुआत की, जो साकची गोलचक्कर पर जाकर एकत्रित हुआ. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर चिंता जताई और अपनी नाराज़गी व्यक्त की.


सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी देश पर आक्रामक कार्रवाई या हिंसक घटनाओं से क्षेत्रीय शांति प्रभावित होती है. उन्होंने ईरान से जुड़े घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए वैश्विक स्तर पर शांति और संवाद की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही, फिलिस्तीन मुद्दे का भी उल्लेख किया गया और शांतिपूर्ण समाधान की अपील की गई.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए संचालित करने की बात कहता रहा है, जबकि अमेरिका और इज़रायल की ओर से उस पर सुरक्षा संबंधी आरोप लगाए जाते रहे हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय विवादों को कूटनीतिक माध्यम से सुलझाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !