Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा ‘फाल्गुनिका’ का भव्य आयोजन, होली मिलन में उमड़ा उत्साह

Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ के द्वारा बारीडीह के वीर कुंवर सिंह भवन में होली मिलन समारोह “फाल्गुनिका” का भव्य आयोजन किया गया। रंगों और उल्लास से सराबोर इस कार्यक्रम में शहर की प्रबुद्ध महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ संघ की अध्यक्ष डॉ. कविता परमार, संरक्षिका आशा सिंह, प्रतिमा सिंह, सत्या सिंह, पूनम सिंह, चिंता सिंह, नीतू सिंह, नीलू सिंह एवं महासचिव मंजू सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।


स्वागत संबोधन में डॉ. कविता परमार ने होली को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सम्मान और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी से आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत-संगीत, नृत्य एवं पारंपरिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। रंजना मिश्रा और दुर्गावती मिश्रा की प्रस्तुति पर महिलाएं घंटों झूमती रहीं। उपस्थित महिलाओं एवं अतिथियों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संघ की सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, टेल्को, गोविंदपुर, साकची, कदमा, सोनारी, बागबेड़ा, आदित्यपुर, जुगसलाई और सुंदरनगर इकाई की क्षत्राणियां विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विभिन्न समाज की अग्रणी एवं शहर की प्रबुद्ध महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम का समापन पारंपरिक होली व्यंजनों और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव मंजू सिंह ने किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !