Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Jamshedpur News: करनडीह में धूमधाम से मना दिशोम बाहा बोंगा, विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Jamshedpur News: पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के करनडीह स्थित दिशोम जाहेर स्थान में रविवार को दिशोम बाहा बोंगा पर्व पूरे श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार भी कार्यक्रम में शामिल हुए.


विधायक ने जाहेर स्थान पर पहुंचकर मारांग बुरु के समक्ष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने ग्रामवासियों से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं भी दीं.


लोकगीत, नृत्य और सामूहिक पूजा के माध्यम से सम्मान 
पर्व के दौरान आदिवासी समाज की पारंपरिक परंपराएं और रीति-रिवाज देखने को मिले. महिलाएं और पुरुष रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए. लोकगीत, नृत्य और सामूहिक पूजा के माध्यम से लोगों ने प्रकृति और अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट किया. पूरे क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बाहा बोंगा पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़े रहने का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस तरह के त्योहार समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं. उन्होंने क्षेत्र के विकास और लोगों की भलाई के लिए निरंतर काम करते रहने की बात कही.

पर्व में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समाज के लोग उपस्थित थे. पूरे आयोजन के दौरान शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !