Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Stock Market Holiday: होली पर शेयर बाजार में अवकाश, BSE और NSE में ट्रेडिंग बंद, शाम को खुलेगा MCX

Mumbai: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज का दिन शांति भरा रहा। सोमवार को बाजार में आई भारी गिरावट के बाद, आज मंगलवार 3 मार्च को होली के उपलक्ष्य में देश के प्रमुख शेयर बाजारों—बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE में कोई कामकाज नहीं हुआ। देश के अधिकांश हिस्सों में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी, जबकि मुंबई में 3 मार्च को रंगों वाली होली खेले जाने के कारण शेयर बाजार की छुट्टी पहले ही निर्धारित कर दी गई थी। इसी वजह से आज शेयर बाजार में किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं हुई।

डेरिवेटिव समेत सभी सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहा

छुट्टी के चलते Bombay Stock Exchange (बीएसई) और National Stock Exchange (एनएसई) पर इक्विटी, डेरिवेटिव समेत सभी सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहा। निवेशक न तो शेयर खरीद सके और न ही बेच सके। बाजार बंद रहने के कारण किसी भी तरह का सेटलमेंट या क्लियरिंग प्रक्रिया भी नहीं की गई।

वहीं कमोडिटी बाजार की बात करें तो Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर भी सुबह का सत्र बंद रहा। हालांकि एमसीएक्स में शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक ट्रेडिंग दोबारा शुरू की जाएगी। होली की छुट्टी को लेकर आम लोगों में भले ही 3 या 4 मार्च को लेकर भ्रम की स्थिति रही हो, लेकिन शेयर बाजार के अवकाश कैलेंडर में 3 मार्च की छुट्टी पहले से तय थी।

निवेशकों की नजर अब कल पर

कल, 4 मार्च को बाजार फिर से अपने सामान्य समय पर खुलेगा। सोमवार को बाजार में जो बिकवाली का दबाव देखा गया था, उसके बाद अब निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की चाल पर होगी। जानकारों का मानना है कि छुट्टी के बाद बाजार में नई लिक्विडिटी और उत्साह देखने को मिल सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !