Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Garhwa News: गढ़वा में बकरियों को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दो बेटे समेत चार घायल, 11 लोगों पर मामला दर्ज

Garhwa: गढ़वा जिले के बड़गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टेहरी पंचायत के हेसातु गांव के दुबियाठी टोला में दो परिवारों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। बकरियों के खेत में घुसने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें 55 वर्षीय सूर्यदेव यादव की मौत हो गई, जबकि उनके दो बेटे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जहर देकर बकरियां मारने का आरोप
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पहले उनकी तीन बकरियों को जहर देकर मार दिया था। इसकी शिकायत करने और घटना की तस्वीर लेने के दौरान विवाद और भड़क गया। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने टांगी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सूर्यदेव यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे महेश यादव और गणेश यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घायलों का इलाज जारी
घटना की सूचना मिलते ही बड़गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल महेश यादव की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

11 आरोपियों पर प्राथमिकी
मृतक के पुत्र गणेश यादव की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !