Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Bihar News: पवन सिंह को बीजेपी का बड़ा पॉवर कट, राज्यसभा टिकट की रेस से बाहर हुए भोजपुरी स्टार

Bihar: बिहार की राजनीति में मंगलवार को उस वक्त बड़ी हलचल मच गई जब भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह को पार्टी उच्च सदन भेज सकती है, लेकिन लिस्ट सामने आते ही इन अटकलों पर विराम लग गया। भाजपा ने सेलिब्रिटी कार्ड की जगह संगठन के पुराने चेहरों पर दांव खेलना बेहतर समझा।

संजय सरावगी ने बताया कि 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवार नामांकन करेंगे। इसमें चार सीटों पर एनडीए की जीत लगभग तय है, जबकि पांचवीं सीट के लिए विपक्षी विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे, वहीं दो सीटों पर जदयू के उम्मीदवार होंगे।

भरोसेमंद नेताओं पर अधिक विश्वास जताया

पवन सिंह को यह झटका इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की कड़ी अटकलें लगाई जा रही थीं। इस फैसले से यह संदेश भी गया कि भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और भरोसेमंद नेताओं पर अधिक विश्वास जताया है।

इसके अलावा पवन सिंह के पिछले विवाद और महिलाओं के खिलाफ गानों को लेकर उनकी छवि पर भी चर्चा रहती रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया था। इस बार भाजपा ने उन्हें राज्यसभा चुनाव में शामिल न करके सुरक्षित रास्ता अपनाया और संभावित विवाद से बचाव किया।

भोजपुरी फिल्म और राजनीति जगत में हलचल मची

इस फैसले से भोजपुरी फिल्म और राजनीति जगत में हलचल मची है, और अब यह देखने की बात होगी कि पवन सिंह भविष्य में राजनीति या फिल्म क्षेत्र में किस तरह वापसी करते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !