Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Bihar News: सीतामढ़ी में होली से पूर्व प्रशासन का बड़ा एक्शन, 156 अवैध डीजे सेट जब्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

Bihar: रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सीतामढ़ी जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। त्योहार के दौरान ध्वनि प्रदूषण और हुड़दंग को रोकने के उद्देश्य से की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 156 अवैध डीजे सेट जब्त किए हैं।


ध्वनि प्रदूषण पर कड़ा प्रहार

प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि प्रतिबंध के बावजूद कई संचालक होली के लिए हाई-डेसिबल डीजे सिस्टम तैयार कर रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट रीची पांडे के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने विभिन्न गोदामों और संचालक केंद्रों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई का उद्देश्य न केवल शोर को नियंत्रित करना है, बल्कि डीजे के कारण होने वाले तनाव और संभावित विवादों को रोकना भी है।

सोशल मीडिया पर भी तीसरी आंख की नजर

जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि केवल जमीन पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि  फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक या भड़काऊ टिप्पणी करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा,  जिले में एक 24 घंटे सक्रिय सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहाँ से हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और स्ट्राइक फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस की सेक्टर पेट्रोलिंग टीम हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेगी।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे होली के पावन पर्व को आपसी सौहार्द, प्रेम और शांति के साथ मनाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों या जबरन डीजे बजाने वालों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। प्रशासन का संकल्प है कि इस बार की होली केवल रंगों की हो, शोर और विवाद की नहीं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !