Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Dhanbad News: धनबाद में होली पर सख्त सुरक्षा घेरा, सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में सिटी हॉक्स का फ्लैग मार्च

Dhanbad: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग बाइक द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ सड़कों पर उतरा और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर, हुड़दंगियों को कड़ी चेतावनी 

फ्लैग मार्च कोर्ट मोड़, स्टेशन रोड, बैंक मोड़, धनसार चौक, मटकुरिया, नया बाजार, वासेपुर, आजाद नगर, भूली, स्टील गेट, सरायढेला और गोल बिल्डिंग सहित अन्य प्रमुख एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। जहां-जहां से पुलिस टीम गुजरी, वहां लोगों ने राहत महसूस की और पुलिस की सक्रियता की सराहना की।

त्वरित और सख्त कार्रवाई 

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि होली के नाम पर जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने, बाइक स्टंट करने, डीजे पर अश्लील गाने बजाने या कानून-व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा जरूरत पड़ने पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपील करते हुए कहा कि

सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार ने अपील करते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। सभी नागरिक इसे आपसी सम्मान और शांति के साथ मनाएं। युवाओं से विशेष रूप से संयम बरतने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचने की अपील की गई।

त्योहार के दौरान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी और कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहेगा। आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड

धनबाद में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। फ्लैग मार्च के जरिए यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि त्योहार की खुशियों में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !