Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Jamshedpur News: कुम्हार पाड़ा में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, ऑनलाइन मंगाया था जहर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुम्हार पाड़ा में 38 वर्षीय सूरज प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. गुरुवार को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान मृतक के मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं. पता चला है कि सूरज ने “मिशो” ऐप के जरिए ऑनलाइन सल्फास मंगाया था. घटनास्थल से पुलिस ने सल्फास का 9 पैकेट भी बरामद किया है, जिसमें एक पुड़िया खुली हुई थी. बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले एक ट्रेन हादसे में अपना एक हाथ और एक पैर गंवाने के बाद से सूरज मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था और ज्यादातर समय बिस्तर पर ही बीतता था.

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दी लिखित शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
हालांकि पुलिस को मौके से मिले साक्ष्य आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है. सूरज की दो पत्नियां और परिवार के बीच के समीकरणों को देखते हुए मामला पेचीदा होता जा रहा है. मृतक की दोनों पत्नियों से दो-दो बच्चें हैं, पहली पत्नी सोनारी में अपने बच्चों के साथ रहती है, वहीं दूसरी पत्नी के साथ वह फिलहाल रह रहा था.  पुलिस ने मृतक की मां से लिखित आवेदन लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी कि यह आत्महत्या है या किसी साजिश का हिस्सा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !