Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Amit Shah Visit Patna: अमित शाह का मिशन पटना, नितिन नवीन के आवास पहुंचे गृह मंत्री, बिहार में बड़े उलटफेर के संकेत

Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज विशेष विमान से पटना पहुंचे, जहाँ जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही शाह का काफिला सीधे बिहार भाजपा अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निजी आवास के लिए रवाना हो गया।

इस दौरे को बिहार की राजनीति में एक बड़े टर्न पॉइंट के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह की यह यात्रा केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं है, बल्कि राज्य में सत्ता के समीकरण बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं, जिसके बाद बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार का गठन हो सकता है। अमित शाह का नितिन नवीन के घर जाना इसी रणनीतिक फेरबदल की कड़ी माना जा रहा है। नितिन नवीन, जो वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं, के आवास पर राज्य इकाई के चुनिंदा शीर्ष नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक होने की संभावना है।

कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

शाह के आगमन को लेकर पटना की सड़कों पर भाजपा के झंडे और बैनर दिखाई दे रहे हैं। हवाई अड्डे पर भारत माता की जय और पार्टी के समर्थन में नारों के बीच कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्री संगठन को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने और गठबंधन के भविष्य पर अंतिम मुहर लगाने के लिए यहां पहुंचे हैं।

संगठनात्मक बैठक और भविष्य की रणनीति

नितिन नवीन के आवास पर होने वाली इस बैठक में बिहार विधानसभा के आगामी समीकरणों और सांगठनिक विस्तार पर चर्चा होगी। दोपहर बाद अमित शाह कुछ अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में भी हिस्सा ले सकते हैं, जहाँ बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगने की उम्मीद है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !