Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Seraikela News: जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए बंद जलमीनार और नलकूप जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक के दौरान उन्होंने बंद पड़े जलमीनार, नलकूप और चापाकलों को शीघ्र दुरुस्त करने तथा शत-प्रतिशत घरों को नल-जल योजना से जोड़ने के निर्देश दिए.

उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना से छूटे हुए सभी घरों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द योजना से जोड़ा जाए. उन्होंने बदलते मौसम और आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी जलमीनार, नलकूप, चापाकल और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी अन्य संरचनाओं को समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

बैठक में 08 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत प्रस्तावित गतिविधियों और कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने जल संरक्षण, जल प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति लोगों में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !