Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Middle East Conflict: हनीमून पर जाना भारी, खाड़ी में युद्ध की आहट के बीच दुबई में फंसा रांची का नवविवाहित जोड़ा

Ranchi: शादी की खुशियां और नए जीवन के अरमान जब हकीकत में बदलने लगे, तो नियति ने एक ऐसी बाधा खड़ी कर दी जिसकी कल्पना रांची के इस जोड़े ने कभी नहीं की थी। रांची के रहने वाले Steel Authority of India Limited सेल के अधिकारी अतुल उरांव और उनकी पत्नी डॉ. कंचन बाड़ा, जो अपने हनीमून के लिए दुबई गए थे, अब वहां के बिगड़ते सुरक्षा हालातों के बीच फंस गए हैं।शादी के बाद की पहली यात्रा अचानक चिंता और अनिश्चितता में बदल गई है।

आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ था

22 फरवरी 2026 को Ranchi में आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ था। परिवार और रिश्तेदारों की शुभकामनाओं के बीच उन्होंने अपने नए जीवन की शुरुआत की।

इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए दोनों 27 फरवरी को हनीमून मनाने Dubai पहुंचे थे। उनकी वापसी 4 मार्च को तय थी, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण हालात अचानक बदल गए और वे वहीं फंस गए।

हजारों पर्यटक और यात्री वहां फंस हुए है

दरअसल, United States, Israel और Iran के बीच बढ़ते तनाव का असर खाड़ी देशों में भी दिखने लगा है। एहतियात के तौर पर Dubai International Airport से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिसके चलते हजारों पर्यटक और यात्री वहां फंस गए हैं।

दुबई में ठहरने को मजबूर

होटल परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही भी सीमित हो गई है। इसी स्थिति में रांची का यह नवदंपति भी दुबई में ठहरने को मजबूर है। जिस यात्रा को वे जीवन की सबसे खूबसूरत याद बनाना चाहते थे, वही अब चिंता और इंतजार में बदल गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !