Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Arjun Tendulkar Merriage: अर्जुन तेंदुलकर ने रचाई शादी, परिवार और खेल जगत की मौजूदगी में शुरू किया जीवन का नया सफर

Arjun Tendulkar Merriage: भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च, गुरुवार को सानिया चंडोक के साथ विवाह कर लिया। यह शादी बेहद भव्य और पारंपरिक अंदाज में आयोजित की गई, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य, दोस्त और खेल जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।

शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वरमाला के दौरान अर्जुन अपनी पत्नी सानिया को गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर मौजूद मेहमानों ने भी नए जोड़े को शुभकामनाएं दी।

फिल्मी कहानी जैसी है अर्जुन और सानिया की लव स्टोरी
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं मानी जा रही है। बताया जा रहा  है कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। शुरुआती दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई और बाद में दोनों ने इसे शादी के रिश्ते में बदलने का फैसला किया।

सानिया पेशे से एक एंटरप्रेन्योर हैं और उन्होंने पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़ा अपना बिजनेस शुरू किया है।

लंदन से पढ़ाई, पेट केयर बिजनेस में पहचान
सानिया चंडोक ने साल 2020 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया। इसके अलावा उन्होंने Worldwide Veterinary Service से वेटरिनरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा भी हासिल किया है।
वह Mr Paws Pet Spa & Store नाम की कंपनी की फाउंडर हैं, जो पालतू जानवरों की ग्रूमिंग और केयर से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है।

बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं सानिया
सानिया चंडोक का परिवार मुंबई के प्रभावशाली कारोबारी परिवारों में गिना जाता है। उनका परिवार फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में सक्रिय है। घई फैमिली मुंबई के प्रतिष्ठित InterContinental Marine Drive से जुड़ी हुई है। इसके अलावा मशहूर आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery भी इसी परिवार के स्वामित्व में है।

घरेलू क्रिकेट और IPL में अपनी पहचान बना रहे हैं अर्जुन
26 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 24 मैच खेलते हुए 38.03 की औसत से 52 विकेट हासिल किए हैं। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 20.75 की औसत से 685 रन भी बनाए हैं, जिससे वह निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज साबित होते हैं।

लिस्ट-ए क्रिकेट में अर्जुन ने 24 मुकाबलों में 26 विकेट लिए हैं, जबकि 160 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में 29 मैचों में उन्होंने 35 विकेट हासिल किए हैं और 189 रन भी जोड़े हैं।

बाएं हाथ के ऑलराउंडर अर्जुन आने वाले सीजन में Indian Premier League में Lucknow Super Giants की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !