Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

National Politics: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, विकास के लिए समर्पित रहने का लिया संकल्प

National Politics: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार (5 मार्च) को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. पटना में हुए इस नामांकन के दौरान एनडीए की एकजुटता साफ नजर आई, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद मौजूद रहकर उनका उत्साह बढ़ाया. नामांकन के बाद नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर एक भावुक संदेश लिखकर अपनी प्राथमिकताओं को जनता के सामने रखा.

बिहार की आवाज को दिल्ली में करेंगे बुलंद
नितिन नबीन ने अपनी पोस्ट में बिहार की सांस्कृतिक विरासत को नमन करते हुए इसे अपना सौभाग्य बताया कि उन्हें इसी पावन धरा से राज्यसभा जाने का अवसर मिल रहा है. उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है. मैं संसद के माध्यम से बिहार के विकास और जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हूं."

सबसे युवा अध्यक्ष के तौर पर नई जिम्मेदारी
इसी साल जनवरी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने वाले नितिन नबीन का राज्यसभा जाना पार्टी की भविष्य की राजनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे टीम भावना के साथ विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !