Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Jamshedpur Police In Action : दिल्ली-यूपी में छिपता फिर रहा था कुख्यात अपराधी, पत्नी से मिलने होटल पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा, हथियार और गोलियां उपलब्ध कराने के आरोप में मनीष सिंह को भेजा गया जेल, देखें VIDEO

Jamshedpur : जुगसलाई थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कुख्यात अपराधी मनीष सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार रोशन सिंह के पास से बरामद एक देशी लोहे का कट्टा और दो जिंदा गोलियां तथा अभियुक्त दीपक सिंह के पास से बरामद दो जिंदा गोलियां मनीष सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई थीं।


पुलिस के अनुसार, जमशेदपुर के जुगसलाई गौशाला नाला रोड पवट मोहल्ला निवासी मनीष सिंह गिरफ्तारी के डर से लगातार दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिपकर रह रहा था। इस दौरान वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना क्षेत्र के काली मंदिर, पारडीह के पास स्थित होटल गोल्डन लीफ रिसॉर्ट में छिपकर रह रहा था।


पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद एक छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने मौके पर छापेमारी कर मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस कांड में इससे पहले प्राथमिक अभियुक्त दीपक सिंह और रोशन सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

अनुसंधान के दौरान यह भी सामने आया है कि मनीष सिंह एक कुख्यात अपराधी है और पहले भी हत्या, फायरिंग, आर्म्स एक्ट, मारपीट और जुआ अधिनियम से जुड़े कई मामलों में आरोपित रहा है। पुलिस के अनुसार उसके कई आपराधिक गिरोहों से संबंध हैं।

पूछताछ के दौरान मनीष सिंह ने स्थानीय लोगों से रंगदारी मांगने, लोगों को भयभीत करने और संगठित आपराधिक गिरोह का सदस्य होने की बात भी स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !