Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Jamshedpur News: शास्त्री नगर में नशेड़ियों का तांडव, मारपीट और उत्पात के विरोध में बस्तीवासियों ने किया थाने का घेराव, देखें VIDEO

Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 में दो युवकों द्वारा नशे की हालत में उत्पात मचाने और बस्तीवासियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना के विरोध में गुरुवार रात स्थानीय लोगों ने कदमा थाना का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.


बस्तीवासियों के अनुसार अजय रजक और अमन नाम के दो युवक अक्सर नशे की हालत में बस्ती में हंगामा करते हैं. आरोप है कि दोनों युवक लोगों के घरों में तोड़फोड़ करते हैं और आए दिन मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इनकी शिकायत कई बार थाने में की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.


गुरुवार को भी इन दोनों युवकों ने बस्ती के ही सुभाष नामक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज की और उसे घसीटते हुए मारपीट की. बताया जा रहा है कि सेवा सदन के पास सुभाष के साथ मारपीट की गई. घटना में घायल सुभाष को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन युवकों का एक ग्रुप भी है, जिसके कारण बस्ती में महिलाओं और बेटियों को आने-जाने में डर का माहौल बना रहता है. लोगों का आरोप है कि दोनों युवक अवैध नशे का सेवन करते हैं.

घटना से आक्रोशित बस्तीवासियों ने गुरुवार रात कदमा थाना पहुंचकर थाना का घेराव किया और दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !