Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

T20 World Cup: भारत ने इंग्लैंड को धूल चटाई, सांसे रोक देने वाले मुकाबले में 7 रन से जीतकर फाइनल में मारी एंट्री

Cricket: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल कांटे के मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गई है, टीम इंडिया को जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई सेमीफाइनल में भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी.  


22 साल के युवा Jacob Bethell ने क्या लाज़वाब शानदार बल्लेबाजी की है, बेथेल ने 48 गेंद में 105 रनों की पारी खेली, लेकिन वह इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके.  लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी कर मैच को वापस अपने खेमे में कर लिया.

कुछ भी हो आज की जीत के हीरो तो जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ही है, जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर में 8 और 18वें ओवर में 6 रन देकर भारत की जीत लगभग पक्की कर दी थी. 8 मार्च को अब फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !