Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Indian Air Force Defence News: भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 लड़ाकू विमान लापता, रडार से टूटा संपर्क

India: भारतीय वायुसेना का एक शक्तिशाली लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई असम के आसमान से अचानक लापता हो गया है। नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान का रडार से संपर्क टूट जाने की खबर मिलते ही वायुसेना मुख्यालय में हड़कंप मच गया। घटना के बाद भारतीय वायुसेना ने तत्काल बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।


वायुसेना की टीम मौके पर भेजी गई 

घटना की पुष्टि करते हुए Indian Air Force के Guwahati स्थित डिफेंस पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर Lt Col Mahendra Rawat ने बताया कि विमान से संपर्क टूटने के बाद हालात की जानकारी जुटाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़ी अधिक जानकारी एकत्र की जा रही है और वायुसेना की टीम मौके पर भेजी गई है।

पायलटों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई

अधिकारियों के मुताबिक अभी तक विमान की स्थिति और उसमें सवार पायलटों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। वायुसेना की खोज और बचाव टीम इलाके में लगातार स्थिति का पता लगाने में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !