Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Palamu News: बच्चा चोर होने के शक में बुजुर्ग और महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया

Palamu: झारखंड के पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदना अधोर आश्रम के पास गुरुवार रात करीब नौ बजे एक अफवाह ने तनाव की स्थिति पैदा कर दी। बच्चा चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक महिला को घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

संदेह के आधार पर लोगों ने घेरकर की पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बुजुर्ग और एक महिला रात के समय सुदना इलाके में घूमते हुए दिखाई दिए। उनकी गतिविधियां कुछ लोगों को संदिग्ध लगीं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बिना पूरी जानकारी लिए ही कुछ लोगों ने उन पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया
इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही टीपीओ-3 प्रभारी अजय गुप्ता गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और दोनों को भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
मारपीट में घायल हुए बुजुर्ग और महिला को पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को शहर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। फिलहाल दोनों अपनी पहचान स्पष्ट रूप से बताने की स्थिति में नहीं हैं और उनकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं बताई जा रही है।

पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और कानून अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अफवाह फैलाकर या शक के आधार पर किसी के साथ हिंसा करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !