Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Jamshedpur News: जुबली पार्क में लाइटिंग देखने का आज अंतिम अवसर, शहर में “नो एंट्री” लागू

Jamshedpur News: जमशेदपुर के संस्थापक दिवस के उपलक्ष्य में जुबली पार्क में की गई भव्य विद्युत सज्जा का आनंद लेने के लिए आज अंतिम दिन है. पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है. इसी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने आज दोपहर बाद से शहर में ”नो एंट्री” लागू कर दी है, जिसके तहत भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी.

8 मार्च से सामान्य होगी आवाजाही
टाटा स्टील प्रबंधन ने जिला प्रशासन से 7 मार्च तक पार्क के अंदरूनी रास्तों को बंद रखने की अनुमति ली थी. इस सजावट के समापन के साथ ही 8 मार्च से पार्क के भीतर का मुख्य मार्ग फिर से सामान्य आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा. आज शाम उमड़ने वाली संभावित भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि लोग सुगमता से इस लाइटिंग शो का आखिरी दीदार कर सकें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !