Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Dhanbad Crime News: बसमरिया गोलीकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, होली के दिन फुटबॉल ग्राउंड में हुई थी फायरिंग

Dhanbad Crime News: धनबाद की धनसार पुलिस ने बसमरिया फुटबॉल ग्राउंड में हुई गोलीबारी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए अपराधियों की पहचान अनिल यादव, अभिषेक ठाकुर उर्फ मोंटी, कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा और आशीष शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्टल और एक खोखा भी बरामद किया है. यह कार्रवाई एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर की गई है.

दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई थी
बता दें कि यह पूरी वारदात 4 मार्च को होली के त्योहार के दौरान घटी थी, जब बसमरिया फुटबॉल ग्राउंड में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई थी. विवाद इतना बढ़ा कि अपराधियों ने सरेआम फायरिंग कर दी, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस घटना से इलाके में फैले तनाव और दहशत को देखते हुए पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है. अब पुलिस इन आरोपियों के आपराधिक इतिहास और हथियार के स्रोत की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !