Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Simdega Accident News: सिमडेगा-छत्तीसगढ़ सीमा पर बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 9 की हालत अत्यंत गंभीर

Simdega Accident News: झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही “अनमोल” नामक यात्री बस शुक्रवार को करडेगा घाटी में भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई. ढलान पर बस का ब्रेक फेल होने के कारण वह असंतुलित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही 05 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. मृतकों में सिमडेगा के संपत्ति देवी, दिगेश्वर और घनश्याम के अलावा छत्तीसगढ़ के महेश राम और विमला शामिल हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

9 लोगों की हालत अत्यंत गंभीर
इस दर्दनाक हादसे में घायल हुए दो दर्जन से अधिक यात्रियों को तत्काल छत्तीसगढ़ के कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 9 लोगों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है. घायलों में कमलेश्वर साय, ईश्वर यादव, हीरामनी देवी और शोभा बाई सहित झारखंड व छत्तीसगढ़ के कई ग्रामीण शामिल हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्गम घाटी में तकनीकी खराबी के चलते चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया था. प्रशासन अब घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही घटना की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !