इस संबंध में फ्रेंड्स ऑफ़ वीकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने प्रेस बयान जारी कर इश्तियाक़ रहमान की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इश्तियाक़ रहमान की यह उपलब्धि रांची के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
उन्होंने बताया कि इश्तियाक़ रहमान पिछले लगभग छह महीनों से हैदराबाद में मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स के अंतर्गत हैदराबाद एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। अब सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपने परिवार, समाज और पूरे रांची शहर को गौरवान्वित किया है।
तनवीर अहमद ने कहा कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि युवा मेहनत, लगन और सही दिशा में तैयारी करें तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इश्तियाक़ रहमान की उपलब्धि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणादायक है, जो सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने रांची के छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि भविष्य में और भी युवा देश की सर्वोच्च सेवाओं में जाकर समाज और देश की सेवा कर सकें।
अंत में तनवीर अहमद ने इश्तियाक़ रहमान और उनके परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।