Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए वाहन, अब अपराधियों की खैर नहीं, कानून-व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

Jharkhand: झारखंड में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। वर्षों से जर्जर और कंडम वाहनों की समस्या से जूझ रही झारखंड पुलिस को अब बड़ी राहत मिली है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के विभिन्न जिलों और थानों के लिए 1477 नए वाहनों का आवंटन कर दिया है।

1477 नए वाहनों का आवंटन कर दिया गया है

 झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा इस संबंध में निर्देश भी जारी दिया है झारखंड में कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने और पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी करने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों के लिए कुल 1477 नए वाहनों का आवंटन कर दिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है जिससे राज्य पुलिस का बेड़ा अब पहले से कहीं अधिक सक्षम हो गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक वाहनों में 628 चार पहिया और 849 दो पहिया शामिल हैं ये वाहन राज्य के सभी जिलों में वितरित किए जाएंगे।

जिससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में पेट्रोलिंग की पहुंच बढ़ेगी विशेष रूप से राजधानी रांची और औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को सबसे अधिक वाहनों का आवंटन मिला है। जो इन शहरों में बढ़ते अपराध और ट्रैफिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम है।

यातायात प्रबंधन में भी सुधार 

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय के इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि इस पहल से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित दूरस्थ इलाकों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत होगी। वाहनों के आवंटन से न केवल पेट्रोलिंग की दक्षता बढ़ेगी, बल्कि अपराध नियंत्रण, त्वरित सहायता और यातायात प्रबंधन में भी सुधार होगा। 

कानून व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव

पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के बाद जिलों में वाहनों के वितरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह आधुनिक बदलाव झारखंड पुलिस को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा, जिससे राज्य के नागरिक खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे कानून व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव दिखेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !