Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Badshah Controversy: "टटीरी" गाने को लेकर रैपर बादशाह पर केस, पंचकूला पुलिस ने भेजा नोटिस

Badshah Controversy: हरियाणा में मशहूर रैपर बादशाह के गाने “टटीरी” को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गाने में कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री होने के आरोप में पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर क्राइम थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भी जारी किया है।

महिलाओं के अपमान का आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस गाने में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द और इशारे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। उनका कहना है कि इस तरह की सामग्री सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैलती है, जिसका बच्चों और युवाओं के मानसिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाए गए दृश्य पर भी आपत्ति
शिकायत में यह भी कहा गया है कि गाने में लड़कियों को स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाते हुए कुछ ऐसे दृश्य प्रस्तुत किए गए हैं, जिन्हें समाज और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया गया है। इसी कारण गाने को तुरंत हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

यूट्यूब से हटाया गया गाना
विवाद बढ़ने के बाद संबंधित गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। वहीं पुलिस की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जांच की जिम्मेदारी साइबर क्राइम टीम को
पूरे मामले की जांच साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पंचकूला के सब-इंस्पेक्टर देशराज को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !