Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Bokaro Jungle Fire: बोकारो के जंगल में लगी भीषण आग, कई कीमती पेड़ झुलसे, असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप

Bokaro: बोकारो जिले में जंगल में आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे कई कीमती पेड़-पौधे बुरी तरह झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने के कारण जंगल धू-धू कर जल रहा है।
यह घटना बोकारो के चंद्रपुरा से फुसरो जाने वाली सड़क के किनारे स्थित जंगल में देखने को मिली, जहां आग तेजी से फैलती हुई नजर आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

जानकारों का कहना है कि कई बार महुआ चुनने के लिए भी कुछ लोग जानबूझकर जंगल में आग लगा देते हैं, जिससे जंगल की जमीन साफ हो जाती है। लेकिन इस लापरवाही के कारण कई कीमती पेड़-पौधे और वन संपदा नष्ट हो रही है।

जंगलों में लगातार लग रही आग और पेड़ों की कटाई के कारण वन्यजीवों पर भी इसका गंभीर असर पड़ रहा है। बोकारो के गोमिया वन क्षेत्र में हाथियों के आक्रामक होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। जंगलों के नष्ट होने के कारण हाथी अब जंगल से निकलकर शहर और ग्रामीण इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि जंगल में लगने वाली इस आग से न केवल वन्यजीवों का आवास प्रभावित हो रहा है, बल्कि कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां भी नष्ट हो रही हैं। ऐसे में वन विभाग को इस पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई करने की जरूरत है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !