Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Jamshedpur News: राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर की तैयारी बैठक आयोजित, विभागों को लाभुकों की सूची तैयार करने का निर्देश

Jamshedpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत के वर्चुअल उद्घाटन के साथ राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान की अध्यक्षता में जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक तैयारी बैठक आयोजित की गई।

विभागों को प्रदर्शनी स्टॉल लगाने के निर्देश
बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विभागों को लाभुकों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर
उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों से कहा कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान कर जल्द से जल्द उनकी सूची तैयार करें। इससे कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सकेगा। साथ ही परिसंपत्तियों के वितरण के लिए भी अलग से सूची तैयार कर सौंपने को कहा गया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय समन्वय, स्टॉल की व्यवस्था, लाभुकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य शमद, आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह, डीआईओ एनआईसी किशोर प्रसाद सहित जेएसएलपीएस, शिक्षा, समाज कल्याण, पशुपालन, कृषि, भूमि संरक्षण, मत्स्य, स्वास्थ्य, श्रम, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, सहकारिता, बाल संरक्षण, जेल प्रशासन तथा अग्रणी बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !