Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Jamshedpur News: भरत सिंह फैंस क्लब ने धूमधाम से मनाया भाजपा नेता भरत सिंह का जन्मदिन

Jamshedpur: जमशेदपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भरत सिंह फैंस क्लब के मुख्य संरक्षक भरत सिंह का जन्मदिन शनिवार को साकची स्थित फैंस क्लब कार्यालय में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भरत सिंह ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की।

संगीत संध्या में कलाकारों ने बांधा समां
जन्मदिन के मौके पर भरत सिंह फैंस क्लब की ओर से भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया और उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, भाजपा झारखंड प्रदेश, संभव संस्था, भरत सिंह फैंस क्लब, भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट, झारखंड राज्य बास्केटबॉल एसोसिएशन, लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 ए के विभिन्न क्लब, इनर व्हील क्लब जमशेदपुर, इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता तथा झारखंड क्षत्रिय संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भरत सिंह को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात
कार्यक्रम के दौरान भरत सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही उन्होंने समाज सेवा के कार्यों को आगे भी इसी तरह जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में भरत सिंह फैंस क्लब के शत्रुघन सिंह, शक्ति सिंह, अंजुला सिंह, सारिका सिंह, त्रिप्ती सिंह, निलेष प्रताप सिंह, विक्की श्रीवास्तव, एस.पी. सिंह, मनोज सोनी, राजेश सिंह, सुधीर पांडे, आयुष्मान सिंह, सौरभ आनंद, मिनल शर्मा, संदीप सिंह, पप्पू शर्मा, मनिंदर शर्मा, सैरभ चक्रवर्ती, सत्यजीत, राजेश कुमार, धीरज, विक्रम शर्मा, अमन शर्मा, दीपक सिंह, करण गोराई, आकाश, सतेंद्र सिंह तोमर, लखविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, सजीत कुमार, मनप्रीत कौर, अमनदीप सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में प्रशंसक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !