Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Jamshedpur Purse Snatching : बिष्टुपुर में ऑटो सवार युवती से छिनतई की कोशिश, ऑटो से घसीटकर गिराया, देखें VIDEO

Jamshedpur : जमशेदपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोदी पार्क के समीप शनिवार रात करीब 10 बजे साकची से धतकीडीह जा रही एक युवती के साथ छिनतई की कोशिश की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन युवकों ने युवती का बैग छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर उसे ऑटो से घसीटकर नीचे गिरा दिया।


घटना के संबंध में रीना नाम की एक महिला ने बताया कि युवती ऑटो से साकची से धतकीडीह की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और उसका बैग छीनने लगे। युवती ने बैग कसकर पकड़े रखा, जिसके कारण बदमाश उसे घसीटते हुए ऑटो से नीचे उतारने लगे।


रीना के अनुसार, जब उन्होंने और आसपास मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाते हुए युवती की मदद के लिए दौड़ लगाई, तो तीनों युवक मौके से भाग निकले। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

महिला ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी भीड़भाड़ वाली जगह पर भी उस समय पुलिस की कोई गाड़ी या पेट्रोलिंग मौजूद नहीं थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर घटना में शामिल तीनों युवकों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं के कारण शहर की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में मोबाइल और बैग छिनतई जैसी घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !