Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-25

Suicide News: सड़क पर युवक ने हाईवा में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

Suicide News: धनबाद जिले के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र के नेशनल अंगारपथरा में आज रविवार की सुबह एक युवक ने हाईवा में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बलियपुर के डोगरा निवासी 22 वर्षीय करण कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है.


युवक उसी हाईवा (जेएच 10 बीपी 1677) का खलासी बताया जा रहा है, जिसमें उसने आत्महत्या की. घटना कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


घटना के संबध में बताया जा रहा है कि युवक अपने ही गमछे को फंदा बनाकर हाईवा से झूल गया. इस संबध में हाइवा चालक बजरंगी ने बताया कि उसने करण को नाश्ता करके आने को कहा खुद स्लिप लेने चला गया था. जब लोडिंग स्लिप लेकर वापस आया तो देखा कि करण गाड़ी के डाला में फंदे के सहारे लटका हुआ है.

चालक ने बताया कि करण कल शनिवार को लोयाबाद स्थित बांसजोड़ा में अपने मामा के घर आया था. करण वहीं से ड्यूटी के लिए आज आया था. इसी क्रम में उसने आत्महत्या कर ली. करण ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक ने हाईवा के डाला के हुक में फांसी कैसे लगायी यह संदेहात्मक है. फांसी लगाने के स्थान पर अन्य कोई दूसरा सामान भी बरामद नहीं हुआ है. पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !