Jyoti Malhotra Youtuber: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली आरोपित ज्योति मल्होत्रा ने तीन बार पाकिस्तान का दौरा किया। जब वह 10 दिन के लिए पाकिस्तान के दौरे पर गई थी उसके बाद भारत लौटने पर उसने अपने घर में एक डायरी के अंदर दो पेज लिखे। जिसमें उसका पाक प्रेम झलका। लिखे गए दो पेज में उसने पाकिस्तान की वाहवाही लिखी हुई है। उसने लिखा है कि पाकिस्तान भारतीय लोगों के लिए और गुरुद्वारे और मंदिरों के रास्ते खोले।
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने अपनी डायरी (Jyoti Malhotra Diary) में लिखा है कि पाकिस्तान से दस दिन का सफर तय करने के बाद आज आ गई अपने घर अपने वतन भारत। इस दौरान पाकिस्तान की आवाम से काफी मोहब्बत मिली। हमारे सब्सक्राइबर्स, फ्रैंडस भी हमसे मिलने के लिए आए।
लाहौर घुमने के लिए दो दिन का वक्त काफी कम था। शरहदों की दूरियां पता नहीं कब तक बरकरार रहेगी। दिलों में जो गिले सिक्वे है वो दूर हो जाए। एक ही मिट्टी के है। पाकिस्तान गर्वमेंट से रिक्वस्ट है कि इंडियनस के लिए और भी गुरुद्वारों और मंदिरों के रास्ते खोल सुहलियात पैदा करें कि हिंदू लोग भी वहां विजिट कर पाएं।
वहां के मंदिरों को भी प्रोटक्ट करें और अपनी फैमली जो 1947 के समय बिछड़ गई थी उनसे मिल पाए। पाकिस्तान की बस और ट्रक के बारे में जितना कहूं उतना कम क्रेजी और कलरफूल ।
हिसार के न्यू अग्रसेन कॉलोनी निवासी ज्योति (Youtuber Jyoti Malhotra Kaun Hai) को हिसार पुलिस की सीआईए टीम ने वीरवार देर रात उसके घर से हिरासत में लिया था। शुक्रवार को पूछताछ की गई और शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने ट्रैवल विद जो के नाम से यू-ट्यूब चैनल बनाया हुआ है। 2018 में उसने पासपोर्ट बनवाया था।