Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Ranchi Breaking: रांची के अरगोड़ा चौक स्थित साहू वाइन शॉप में इनकम टैक्स की रेड, दस्तावेजों की जांच जारी

Ranchi Breaking: राजधानी रांची के व्यस्ततम अरगोड़ा चौक पर स्थित साहू वाइन शॉप और लिकर बार में रविवार को आयकर विभाग (Income Tax) ने छापेमारी की है. दोपहर के समय विभाग की टीम एक कार से संस्थान पहुंची और तुरंत ही प्रतिष्ठान के तमाम वित्तीय दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया. वर्तमान में अधिकारी दुकान के भीतर मौजूद डेटा का मिलान कर रहे हैं और पिछले कुछ समय के लेन-देन की बारीकी से जांच की जा रही है.

विवादों से रहा है पुराना नाता, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
इस बार का विवादों से पुराना कनेक्शन रहा है. पिछले साल 23 नवंबर 2025 को उत्पाद विभाग ने इस बार को सील कर दिया था. उस दौरान बार में डांस के दौरान किन्नरों और ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ था. इस घटना से इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई थी, जिसके बाद उत्पाद विभाग ने बार परिसर का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे और संचालक वीरेन साहू को कारण बताओ नोटिस (Showcause) जारी किया था.

लाइसेंस और नियमों के उल्लंघन पर उठे थे सवाल
उत्पाद विभाग की पिछली जांच में यह सवाल उठाया गया था कि क्या बार में किन्नरों से डांस कराने के लिए विभाग से अनिवार्य अनुमति ली गई थी. उस समय हंगामे और नियमों की अनदेखी के कारण बार मालिक पर शिकंजा कसा गया था. अब आयकर विभाग की इस नई कार्रवाई ने बार संचालक की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !