Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Ranchi News: सीआईडी कोऑपरेटिव में कथित घोटाले पर भड़के सदस्य, जमीन आवंटन की मांग को लेकर हुई अहम बैठक

Ranchi News: रांची के डोरंडा स्थित राजा-रानी कोठी परिसर में रविवार को झारखंड सीआईडी कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सीआईडी कोऑपरेटिव सोसाइटी में हुए कथित बड़े घोटाले और लंबे समय से लंबित जमीन आवंटन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई.


बैठक में मौजूद संघ के सदस्यों ने कोऑपरेटिव से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं और सदस्यों के साथ हुई कथित धोखाधड़ी को लेकर गहरी नाराजगी जताई. सदस्यों का कहना था कि विभाग के भीतर ही कोऑपरेटिव के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, जिससे कई पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की मेहनत की कमाई दांव पर लग गई है.


घोटाले से जुड़े विभिन्न साक्ष्यों और तथ्यों पर भी चर्चा
सभा के दौरान कथित घोटाले से जुड़े विभिन्न साक्ष्यों और तथ्यों पर भी चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब इस मामले को केवल शिकायत तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ ठोस कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई के लिए कदम उठाए जाएंगे.

सीआईडी मुख्यालय परिसर में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में पीड़ित सदस्य शामिल हुए. सभी ने एक स्वर में मांग की कि जिन जमीनों के लिए उन्होंने अपनी जमा-पूंजी निवेश की है, उसका पारदर्शी और जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित किया जाए.

पीड़ित सदस्यों का कहना है कि वर्षों से वे जमीन मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. ऐसे में अब वे इस मामले में न्याय और जवाबदेही तय होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !