Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Ranchi News: रिंग देखने आया युवक बना चोर, दो मिनट में 1.03 लाख की डायमंड रिंग लेकर फरार

Ranchi News: शहर के एक नामी ज्वेलरी शोरूम तनिष्क में शनिवार सुबह एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई. एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ और महज दो मिनट के अंदर करीब 1.03 लाख रुपये कीमत की डायमंड रिंग लेकर फरार हो गया.


जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह करीब 10:28 से 10:30 बजे के बीच की है. उस समय शोरूम में मैनेजर धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे. स्टाफ सदस्य सूरज ठाकुर के मुताबिक एक युवक डायमंड रिंग खरीदने के बहाने दुकान में आया था.


करीब 1 लाख की एक अंगूठी छिपा ली
शोरूम के सेल्समैन अमित राम उसे अलग-अलग डिजाइन की डायमंड रिंग दिखा रहे थे. इसी दौरान युवक ने चालाकी से करीब 1,03,000 रुपये कीमत की एक अंगूठी छिपा ली. कुछ देर तक और रिंग देखने के बाद उसने कहा कि उसे कोई डिजाइन पसंद नहीं आया और वह आराम से शोरूम से बाहर निकल गया.

युवक के जाने के बाद जब कर्मचारियों ने रिंग की गिनती की तो एक अंगूठी कम पाई गई. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें साफ दिखा कि रिंग देखने आया युवक मौका मिलते ही अंगूठी चुराकर अपने पास रख लेता है.

घटना के बाद शोरूम प्रबंधन ने हिंदपीढ़ी थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए जांच में जुटी हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !