Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Jamshedpur News: कोवाली में महिला की मौत पर उठा सवाल, मायके पक्ष ने पति व ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

Jamshedpur: कोवाली थाना क्षेत्र के पोड़ाडीहा पंचायत अंतर्गत दानीसाई गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका पूजा मिश्रा की मौत को पहले आत्महत्या बताया गया था, लेकिन अब उसके मायके पक्ष ने इस मामले में पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पिता ने पति, सास और ननद पर लगाया आरोप
मृतका के पिता संजय देव शर्मा, जो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया बड़ा बाजार के रहने वाले हैं। उन्होने कोवाली थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी पूजा मिश्रा की मौत के पीछे उसके पति सुमित मिश्रा, सास कल्पना देवी और ननद का हाथ हो सकता है।

उन्होंने आशंका जताई है कि मारपीट के बाद इस घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

फोन पर मिली थी घटना की सूचना
शिकायत के अनुसार, शनिवार दोपहर पूजा के पति सुमित मिश्रा ने फोन कर बताया कि वह हल्दीपोखर पीएचसी में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान गांव से सूचना मिली कि पूजा ने आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलने के बाद जब परिजन हल्दीपोखर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि पूजा का शव पहले से ही वाहन पर रखा हुआ था। इस स्थिति को देखकर मायके पक्ष को संदेह हुआ और उन्होंने मामले की जांच की मांग की।

पति ने आरोपों से किया इनकार
घटना के दिन सुमित मिश्रा ने कहा था कि पूजा ने खुद ही आत्महत्या की है। उनके अनुसार परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था और घटना के समय वह और उनकी मां दोनों ड्यूटी पर थे।

पुलिस ने शुरू की जांच
मामले को लेकर कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने कहा कि मृतका के पिता की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !