Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Jamshedpur BJP Protest : राष्ट्रपति के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप पर BJP का विरोध, ममता बनर्जी का पुतला दहन

Jamshedpur : पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर के जुबली पार्क के समीप विरोध-प्रदर्शन किया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम जैसे संवैधानिक अवसर पर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखी गई। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस मामले में स्पष्टीकरण देने की मांग की।


प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं का कहना था कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखना सभी राज्यों की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि किसी भी प्रकार का प्रोटोकॉल उल्लंघन लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस भी मौके पर तैनात रही। पुलिस की निगरानी में यह विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !