Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय में “जल महोत्सव पखवाड़ा” का शुभारंभ, 22 मार्च तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर “जल महोत्सव पखवाड़ा” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर एवं आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


इस मौके पर आगामी कार्यक्रमों के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने रक्षा, खेल, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।


उन्होंने बताया कि “जल महोत्सव पखवाड़ा” का आयोजन 8 मार्च से 22 मार्च 2026 तक किया जाएगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार इस अवधि में तिथिवार विभिन्न कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया एवं जल साहिया को सम्मानित किया गया। साथ ही यह जानकारी दी गई कि 22 मार्च को उपायुक्त द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल साहिया और मुखिया को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर और आदित्यपुर, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड वाश समन्वयक, मुखिया तथा जल साहिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !