Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Jamshedpur Police: शहर के 228 अपराधियों का कराया जा रहा सत्यापन, हर थाना क्षेत्र में टॉप-15 अपराधियों की सूची तैयार

Jamshedpur: शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर शनिवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जिला पुलिस मुख्यालय में शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्य रूप से प्रत्येक थाना क्षेत्र के टॉप अपराधियों तथा लूट और छिनतई की घटनाओं में शामिल आरोपियों की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभी थाना प्रभारियों से उनके-अपने क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों, अपराधियों की स्थिति और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली गई। सिटी एसपी ने अपराधियों पर लगातार नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि शहर के हर थाना क्षेत्र में टॉप-15 अपराधियों की सूची तैयार की गई है। इन अपराधियों का समय-समय पर सत्यापन किया जाता है, ताकि उनकी वर्तमान स्थिति और गतिविधियों की जानकारी पुलिस के पास बनी रहे। सूची में कुल 228 अपराधी शामिल हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !