Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

International Womens Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मानवाधिकार संगठन के द्वारा चैंबर ऑफ कॉमर्स में न्यूज 26 झारखंड की महिला पत्रकारों का हुआ सम्मान

Jamshedpur: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर में मानवाधिकार संगठन के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यूज 26 झारखंड की दो महिला पत्रकारों प्रिया झा और नंदिता चटर्जी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और पत्रकारिता जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से समाज को दिशा देने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकार समाज की समस्याओं, मुद्दों और जनभावनाओं को निष्पक्ष रूप से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

समारोह के दौरान दोनों महिला पत्रकारों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है।

कार्यक्रम में मानवाधिकार संगठन के सदस्य तथा शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महिला पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !