Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Dhanbad Police: धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच भीषण मुठभेड़, एक अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी घायल

Dhanbad: कोयलांचल की धरती एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी। रविवार को धनबाद पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों के बीच हुई सीधी मुठभेड़ में पुलिस ने एक अपराधी को मार गिराया है। इस कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


मुठभेड़ धनबाद में धनबाद पब्लिक स्कूल के पास हुई

बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ धनबाद में धनबाद पब्लिक स्कूल के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी इलाके में मौजूद हैं, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मामले की जांच जारी है

पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें प्रिंस खान गिरोह का एक गुर्गा मारा गया। इस दौरान मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगने की खबर है। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत Asharfi Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है और मामले की जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !