Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Dhanbad Crime News: धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात प्रिंस खान का शूटर ढेर, एक अधिकारी घायल

Dhanbad Crime News: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली. पुलिस को सूचना मिली थी कि सरायढेला के फायरिंग रेंज इलाके में प्रिंस खान गिरोह के कुछ शूटर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में छिपे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

आमने-सामने की गोलीबारी
जैसे ही पुलिस टीम अपराधियों के ठिकाने के करीब पहुंची, वहां छिपे शूटरों ने अचानक पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से कुछ देर तक चली भीषण गोलीबारी में प्रिंस खान गिरोह का एक मुख्य शूटर मौके पर ही मारा गया.



पुलिस अधिकारी घायल और अन्य अपराधी फरार
इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गया है. उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई है. हालांकि, मुठभेड़ का फायदा उठाकर गिरोह के कुछ अन्य अपराधी मौके से भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मृतक शूटर के पास से हथियार बरामद कर लिए हैं और पूरे इलाके को सील कर फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !