Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Jharkhand News: आस्था की ओर वापसी, टोन्टो प्रखंड में शुद्धिकरण के बाद एक परिवार ने पुन, अपनाई अपनी मूल संस्कृति

Jharkhand: झारखंड के चाईबासा जिले के अंतर्गत आने वाले टोन्टो प्रखंड के बुंडू गाँव में सोमवार को आस्था और संस्कृति के प्रति समर्पण का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहाँ एक ही परिवार के चार सदस्यों ने दो साल बाद ईसाई धर्म त्याग कर अपनी जड़ों की ओर लौटने का निर्णय लिया। आदिवासी हो समाज की पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ इस परिवार की अपने मूल धर्म और प्राकृतिक आस्था में विधिवत वापसी कराई गई।

बीमारी ठीक होने के झांसे में हुआ था धर्मांतरण

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार, बुंडू गाँव का यह परिवार लगभग दो वर्ष पूर्व गंभीर पारिवारिक समस्याओं और बीमारी से जूझ रहा था। उस वक्त कुछ लोगों द्वारा यह दावा किया गया कि धर्म परिवर्तन करने से उनकी बीमारियाँ ठीक हो जाएंगी और घर में सुख-शांति आएगी। इसी झांसे में आकर परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया था।

हालांकि, दो साल बीत जाने के बाद भी परिवार की स्थिति में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आया। न तो बीमारी से पूर्ण राहत मिली और न ही आर्थिक या मानसिक स्थिति में सुधार हुआ। अंतत, परिवार को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने अपनी मूल संस्कृति व सरना धर्म की ओर लौटने की इच्छा जताई।

पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ शुद्धिकरण

परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए, आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने एक विशेष शुद्धिकरण सभा का आयोजन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में निम्नलिखित लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !