Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Mango Mayor: मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने कांग्रेस प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट, निगम के विकास कार्यों के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

Mango Mayor: नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान हाल ही में हुए मानगो नगर निगम चुनाव में मिली जीत के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया. 

मुलाकात के दौरान मानगो नगर निगम क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता ने जिस भरोसे और समर्थन के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी 

विकास के कार्यों को तेजी से आगे बढाने पर जोर
उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़कों की स्थिति, स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए टीम के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा.

वहीं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी पार्टी नेतृत्व को आश्वस्त किया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य जारी रहेगा.

के. राजू ने दी सुधा गुप्ता को जीत की बधाई
इस अवसर पर झारखंड प्रभारी के. राजू ने सुधा गुप्ता को मेयर पद पर जीत के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मानगो नगर निगम क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे. उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रूप से काम करने पर भी जोर दिया. मुलाकात के दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति तथा आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !