Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Jharkhand News: आचार संहिता उल्लंघन मामले में मुख्यमंत्री की क्रिमिनल रिट अब क्रिमिनल मिसलेनियस पिटीशन में तब्दील

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एक महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव हुआ है. मुख्यमंत्री द्वारा हाई कोर्ट में दाखिल की गई क्रिमिनल रिट याचिका को अब क्रिमिनल मिसलेनियस पिटीशन के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है. यह पूरा प्रकरण पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज की गई एक प्राथमिकी से संबंधित है.

आदित्यपुर थाना में दर्ज हुआ था मामला
यह मामला पिछले विधानसभा चुनाव के समय का है, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसी प्राथमिकी को रद्द करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

हाई कोर्ट ने निचली अदालत की कार्यवाही पर लगाई रोक
वर्तमान में इस मामले की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत में संचालित हो रही है. इस मामले में मुख्यमंत्री को बड़ी राहत देते हुए हाई कोर्ट ने निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा रखी है. मुख्यमंत्री की ओर से अधिवक्ता दीपांकर रॉय अदालत में उनका पक्ष रख रहे हैं और दलीलें पेश कर रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !