Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Giridih Police Action: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कामयाबी, पचम्बा में वाहन चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, रॉयल एनफील्ड समेत 9 मोटरसाइकिलें बरामद

Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पचम्बा थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने न केवल आरोपियों को दबोचा, बल्कि उनकी निशानदेही पर चोरी की 9 कीमती मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

इसी दौरान बनखजो पुल के पास वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान जब बाइक के कागजात मांगे गए तो दोनों कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। कड़ी पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चोरी की है और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

मोटरसाइकिलों के बारे में भी जानकारी 

इस मामले में पचम्बा थाना कांड संख्या 24/26 दिनांक 09.03.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2), 317(4) और 317(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में भी जानकारी दी। 

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें टीवीएस अपाचे, रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और हीरो स्प्लेंडर जैसी बाइक शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शक्ति चौधरी (पिता स्व. विनोद चौधरी) और दीपक चौधरी (पिता श्याम सुंदर चौधरी) के रूप में हुई है। दोनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुट्टाबाध गांव के रहने वाले हैं।

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक कौशर अली, पचम्बा थाना के इंस्पेक्टर मंटू कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार तथा बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !