Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर मिला सीनी से लापता किशोर, घर की डांट से नाराज होकर भागा था इस्माइल, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र से सोमवार को लापता हुए नाबालिग इस्माइल प्रधान को मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया गया. स्थानीय लोगों की सजगता और पुलिस की सक्रियता के कारण बच्चा सकुशल अपने परिवार के पास वापस पहुंच सका.

साइकिल छोड़ ट्रेन से पहुंचा टाटानगर
इस्माइल प्रधान सोमवार सुबह बिना किसी को बताए अपनी साइकिल लेकर घर से निकला था. जब वह देर तक नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस दौरान उसकी साइकिल महाली मुरुप रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में मिली, जिससे यह अंदेशा जताया गया कि वह ट्रेन पकड़कर कहीं निकल गया है.

जागरूक नागरिकों ने पुलिस को दी सूचना
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्रियों ने किशोर को अकेले और संदिग्ध स्थिति में घूमते देखा. पूछताछ करने पर जब उसने खुद को सीनी का निवासी बताया, तो लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी. टाटानगर स्टेशन पर मौजूद रेल पुलिस और सीनी पुलिस के बीच तत्काल समन्वय स्थापित किया गया.

नाराजगी में छोड़ा था घर
सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस्माइल घर में किसी बात पर मिली डांट से नाराज था और इसी गुस्से में वह घर छोड़कर चला गया था. सूचना मिलते ही पुलिस टीम टाटानगर पहुंची और बच्चे को अपनी सुरक्षा में ले लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद देर रात उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया.

पुलिस और जनता के तालमेल से टली अनहोनी
बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन व उन जागरूक नागरिकों का आभार जताया जिन्होंने समय रहते सूचना दी. पुलिस ने परिजनों को सलाह दी है कि बच्चों के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता बरतें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !